फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ा रहे फर्जी स्कूल में, दाखिला मान्यता प्राप्त में

Mon, 20 Jul 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने सोमवार सुबह पटेल शिक्षा निकेतन दरीबा में छापा मारा तो बिना मान्यता कक्षा नौ व दस की कक्षाएं संचालित मिलीं।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को बताया कि बच्चों का एडमीशन सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में कराया गया है। सिर्फ यहां कक्षाएं संचालित होती हैं।

 डीआईओएस ने सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में छापा मारा तो यहां संबंधित बच्चों का दाखिला मिला। मामले में स्कूल की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

साथ ही दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही पटेल शिक्षा निकेतन में अवैध रूप से संचालित कक्षाओं को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को संस्थागत परीक्षार्थी बनाने का खेल वर्षों से चल रहा है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराकर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवैध रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

सोमवार को डीआईओएस विनय मोहन के छापे में ऐसा ही मामला पकड़ में आया। किलौली स्थित स्कूल में इस खेल के अलावा अन्य तमाम खामियां भी मिलीं। निर्देश के बाद भी स्कूल में टीचर डायरी नहीं मिली।

गंदगी का अंबार मिला। स्कूल की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पटेल शिक्षा निकेतन में अवैध रूप से संचालित कक्षाओं को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 डीआईओएस ने बताया कि पटेल शिक्षा निकेतन के बच्चों का  दाखिला सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में किया गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही स्कूल की मान्यता निरस्त की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें