फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेड पर पड़ा मिला किशोरी का शव... तो नहर में डूबे युवक की उतराती मिली लाश; पुलिस कर रही जांच

Sun, 16 Mar 2025 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में किशोरी का शव बेड पर पड़ा मिला। तो वहीं दूसरी तरफ नहर में डूबे युवक की लाश उतराती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात किशोरी का शव बेड पर मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था। प्रथम दृष्टया खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पिता ने पुलिस से जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा का है। यहां के निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि वह शिवगढ़ कस्बा में चाऊमीन की दुकान चलाते हैं। वह शनिवार को पत्नी व बच्चों के साथ दुकान पर थे। घर पर उनकी बेटी आरती (15) अकेली थी। देर रात करीब 10.30 बजे घर पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव बेड पर पड़ा था। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। 

यह भी पढ़ेंः- भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान
विज्ञापन


बेटी घर पर ही रहती थी। किशोरी का शव जिस तरह मिला, उससे ग्रामीण हत्या किए जाने की आशंका भी जता रहे हैं। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किशोरी की मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।

नहर में नहाते समय डूबे सुजीत का मिला शव

एक अन्य घटना मिल एरिया थाना इलाके में हुई। थाना क्षेत्र के कचौंदा नानकारी गांव निवासी सुजीत कुमार (15) पुत्र माता प्रसाद अपने चचेरे भाई जयदीप रावत (16) पुत्र शिव प्रसाद व अन्य बच्चों के साथ शुक्रवार को होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान सुजीत और जयदीप पानी में डूब गए थे। खोजबीन कराई गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।

विज्ञापन


शनिवार को जयदीप का शव जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास से मिला था। सुजीत की खोजबीन चल रही थी। रविवार को सुजीत का शव भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से घर में कोहराम मचा है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दोनों शव मिल गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें