फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लापता युवक का जंगल में मिला शव

Mon, 26 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। क्षेत्र के तेजगांव में कोटेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के पास जंगल में रविवार को लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 17 अक्तूबर से लापता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शव क्षत-विक्षत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


तेजगांव डेरा निवासी दीपक नट (37) पुत्र कबरा नट 17 अक्तूबर से लापता था। मदनगांव मजरे तेजगांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार को दीपक की पत्नी रेखा उनके पास पहुंचीं और जंगल में पति का शव पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल शव क्षत-विक्षत होने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें