यूपी के रायबरेली में लापता युवक का शव मंगलवार की सुबह लोन नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों ने हत्या करके शव नदी में फेंके जाने की बात कही। शव लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे दिरगज मजरे लालूमऊ गांव के पास मिला।
विज्ञापन
सरेला गांव निवासी बबलू रैदास 35 पुत्र हरिशंकर सोमवार की सुबह घर से पड़ोसी गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पानी लगाने की बात कह कर घर से निकाला था। दोपहर के बाद उसका फोन बंद आने लगा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका। सोमवार की शाम को उसके भाई दीपक उर्फ दीपू ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर थी।
पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए
परिवारीजनों ने बताया कि देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन बबलू नहीं मिला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के खोजबीन करने पर पूरे दिरगज गांव के निकट लोन नदी के किनारे पानी में उसका शव उतराता मिला। शव को पतावर से ढका गया था। परीजनों ने युवक की हत्या कर शव को नदी में फेके जाने के आशंका जताई। घटना की सूचना पर पहुंची टीम व पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए हैं।