फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेड़ से लटका मिला बालक का शव

Sat, 17 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। पूरे सुबेदार मजरे सराय मानिक के अभयराज (11) का शव बृहस्पतिवार को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत के पास आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्लू ओझा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया की बालक की मां का 10 माह पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। तब से अभयराज गुमसुम रहता था। पिता सुंदरलाल ने बताया की घर के लोग कपूरपुर निमंत्रण में गए थे। घर पर अभय राज और उसकी बड़ी बहन मौजूद थे। दोपहर को वह खेत की तरफ चला गया था। फांसी कैसे लगाई यह पता नहीं चल पा रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें