शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सरांयक्षत्रधारी गांव में सोमवार शाम एक किशोर का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। सरांयक्षत्रधारी निवासी महेश गौतम का इकलौता 14 वर्षीय बेटा शिव कुमार घर पर अकेला था। पिता महेश गौतम व मां अनीता खेत गए हुए थे।
शाम पांच बजे घर आए तो बरामदे की कुंडी में रस्सी के सहारे बेटे को लटका देखा। आननफानन एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)