फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फंदे से लटका मिला नव विवाहित दंपती का शव

विज्ञापन
38-नव विवाहित दंपती की फाइल फोटो। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : katra news
विज्ञापन
डलमऊ। पखरामऊ गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में नव विवाहित दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। परिवार के मुताबिक दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच बहस होती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने विवाद के कारण फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के पखरामऊ गांव निवासी अरुण कुमार के 25 वर्षीय बेटे अभिनव कुमार की शादी छह माह पूर्व अघोरा थाना के गुरुबक्शगंज गांव निवासी रूपाली साहू के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार शाम को परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। इस दौरान अभिनव व रुपाली में विवाद हो गया। शोर शराबा बाहर तक सुनाई पड़ा तो लोगों ने आपसी कहासुनी समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद क्या हुआ, किसी को पता नहीं चला।
देर शाम तक परिवार के लोग खेत से लौटे तो घर खुला था और कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर अभिनव व रूपाली के एक ही पंखे से फंदे पर लटक रहे थे। दोनों को फंदे से उतारकर आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में दंपती ने फंदा लगाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

38-नव विवाहित दंपती की फाइल फोटो। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें