फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर प्रधान के खाते से 32 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर उचक्को ने ग्राम प्रधान के खाते से 32 हजार पार कर दिए। खाते से रुपये निकलने की जानकारी तब हुई, जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। प्रधान ने बैंक प्रबंधक को सूचना देकर खाते का संचालन बंद कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ग्राम सभा असनी के प्रधान दिलीप कुमार चौधरी का खाता एसबीआई शाखा महराजगंज में है। वह बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए। उन्होंने कई प्रयास किए, लेकिन रुपया नहीं निकला। इसी दौरान मौजूद दो युवकों ने रुपये निकालने में मदद करने की बात कहकर एटीएम कार्ड बदल लिया।
कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर तीन बार में 32 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसकी जानकारी करने जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनका एटीएम बदलकर रुपये निकाले गए। ग्राम प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एटीएम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो दो युवक दिखे। फुटेज लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें