काला झंडा दिखाने वाले युवकों की पिटाई करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी सांसद राहुल गांधी को रोड शो के दौरान सिविल लाइंस चौराहे पर कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाए। इस पर कांग्रेसियों ने युवकों की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान झंडा दिखाने वाले कुछ युवकों ने भागने की कोशिश की।
इस पर अन्य कांग्रेसियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसी बीच पुलिस पहुंची तो युवक भाग निकले। राहुल गांधी का काफिला सिविल लाइंस से होकर डिग्री कॉलेज की तरफ आ रहा था।
इसी बीच एसपी दफ्तर के पास कुछ युवक जिले का विकास न किए जाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोर-शोर से बातें करने लगे। इसी बीच कुछ अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। उनके हाथों में छोटे-छोटे काले झंडे थे। राहुल गांधी का काफिला जैसे ही नजदीक आया, वहां मौजूद लोगों ने राहुल को काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए।