फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में बनेगी भाजपा की सरकार : मौर्य

Wed, 13 Apr 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा नेता अजय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सपा-बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि इस बार सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी। सपा व बसपा को पार्टी उखाड़ फेंकेगी। दोनों पार्टियों के सरकार में व्याप्त तानाशाही और गुंडाराज से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है।
विज्ञापन


इसलिए जनता ने बदलाव करने का मन बना लिया है। देश और प्रदेश का विकास भाजपा की सरकार में ही संभव है। उन्होेंने विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

लखनऊ से इलाहाबाद जाते समय प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका। अब बारी उत्तर प्रदेश की है।
विज्ञापन


यहां पर वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होेंने दावे के साथ कहा कि जनता मन बना चुकी है। यूपी में अगली सरकार भाजपा की होगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं। संगठन की मजबूत बनाने में कोर कसर न रखी जाए।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुरुवा बार्डर पर जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय अग्रवाल, पशुपतिशंकर वाजपेयी आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वहीं हरचंदपुर में नरेंद्र सिंह भंडारी, मनीष सिंह, ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा मोटल तिराहा, सिविल लाइंस चौराहा, मुंशीगंज व बछरावां में भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव व चंद्रप्रकाश त्रिवेदी आदि ने स्वागत किया। ऊंचाहार में भाजपा नेता अतुल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें