फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ डीएम-एसपी से मिले भाजपा विधायक, कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां से भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला के साथ डीएम और एसपी से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग की। मीडिया से बातचीत में कहा कि चाहे दरोगा हो या फिर कोई और। क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बछरावां थाने में तैनात दरोगा डीके राय और विधायक के बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। दरोगा ने विधायक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर गालीगलौज और गिराकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने दरोगा के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पति को फर्जी मामले में जेल भेजने की तहरीर दी है।
विधायक की धमकी के बाद दरोगा डिप्रेशन की वजह से बीमार हो गया था। इस बीच दरोगा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। सुबह बछरावां विधायक के साथ लखनऊ के उतरेटिया की रहने वाली महिला ने डीएम नेहा शर्मा और एसपी स्वप्निल ममगई से मुलाकात की। पीड़िता ने मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि दरोगा दबंग है। एक पुलिस अधिकारी उसे संरक्षण दे रहा है। क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। एसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें