फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भाजपा विधायक ने मरीजों से वसूली का लगाया आरोप

Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार ने सीएचसी नसीराबाद के अधीक्षक और स्टाफ पर मरीजों से धन उगाही किए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से शिकायत कर पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक की ओर से सीएमओ से की गई शिकायत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और मरीजों से कथित तौर पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नसीराबाद सीएचसी में मरीजों और उनके तीमारदारों से कथित धन उगाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

इन शिकायतों को लेकर विधायक अशोक कुमार ने पूर्व में भी सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी थी। विधायक का आरोप है कि चेतावनी और शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। विधायक अशोक कुमार का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज का सहारा हैं। ऐसे में मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने और जांच में आरोप सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें