फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका

Fri, 11 Sep 2015 12:10 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अधिवक्ता संघ की ओर सेे यूपीए अध्यक्षा एवं सांसद सोनिया गांधी का गुरुवार को पुतला फूंका गया। कस्बा स्थित तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सभी ने धर्मांतरण को बढ़ावा देने और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अधिवक्ता अजय अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देने पर नाराजगी जताई। कहा, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, अधिवक्ता सरोज गौतम, प्रशांत शुक्ला ने कहा कि जिले में धर्मांतरण की साजिश चल रही है। इसे रोका नहीं गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह, राजेंद्र मौर्य ने कहा कि धर्मांतरण कभी भी बर्दाश्त नहीं होगा। जिले में कई स्थानों पर धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आ चुका है। इस साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे अधिवक्ता अजय अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दिए जाने पर आक्रोश जताया। इस मौके पर गिरधारी लाल, देशराज लोधी, शिवबहादुर, पप्पू गौतम, अखिलेश निर्मल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें