फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का मजाक उड़ाते हैं राहुल गांधी : राजनाथ सिंह

विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व अन्य। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राहुल भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन

लद्दाख में जब भारत और चीन सैनिकों के बीच टकराहट हुई थी तो राहुल ने कहा था कि चीन का कोई जवान नहीं मरा है, जबकि एक आस्ट्रेलियन अखबार ने लिखा था कि भारत और चीन सैनिकों की भिड़ंत में चीन के 38 से 50 सैनिक मारे गए हैं।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी लाल पोटली के सहारे है। रक्षामंत्री ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में करौती मजरे जगतपुर में भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते थे कि भाजपा के लोग मंदिर-मंदिर चिल्लाते हैं, लेकिन मंदिर नहीं बनाते हैं। मैं आरोप लगाने वाले विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
हमने वादा किया था कि जब केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे। हमने यह काम भी करके दिखाया है। यही वजह है कि आज जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद कमजोर हुआ है। वहां के नागरिक सुकून में रह रहे हैं। हमारी सेना आतंकवादियों को सबक सिखाने का काम कर रही है। भारत माता का सिर कभी झुकने नहीं दिया जाएगा।
रक्षामंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश की जरूरत है। हमारे हिंदू, पारसी, सिक्ख आदि अल्पसंख्यक भाई दूसरे देश में रह रहे हैं। उनके साथ अत्याचार होता है। ऐसे में वह भारत की नागरिकता नहीं ले पा रहे थे, क्योंकि ऐसा कोई कानून नहीं था। भाजपा ने उनके दर्द को समझा।
नागरिकता कानून में संशोधन करके उनको राहत देने का काम किया गया। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कोरिडर हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेहतर काम किया। कानून का राज स्थापित कराया। जिस तरह वह गुंडों, माफिया की प्रापर्टी पर बुलडोजर चला रहे हैं, वह दिन दूर नहीं, जब योगी आदित्यनाथ को लोग बुलडोजर बाबा कहने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें