फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: यूजीसी के विरोध में भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा

Tue, 27 Jan 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में अपना इस्तीफा दिखाते भाजपा नेता श्याम सुंदर त्रिपाठी। 
विज्ञापन
सलोन। यूजीसी बिल के विरोध में स्वर्ण समुदाय का असंतोष लगातार बढ़ रहा है। इस विरोध की कड़ी में अब भाजपा के स्थानीय नेता भी खुलकर सामने आ रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के नेता रमेश बहादुर सिंह ने पार्टी के सवर्ण विधायकों और सांसदों को चूड़ियां भेजकर अपना विरोध जताया है। वहीं, सलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


श्यामसुंदर त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा किसी संगठन पदाधिकारी को सौंपने के बजाय सीधे प्रधानमंत्री को भेजने की बात कही है। उन्होंने यूजीसी बिल को सवर्णों के खिलाफ बताते हुए इस कदम को उठाया है। त्रिपाठी का यह कदम भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष को दर्शाता है, जहां पार्टी के नेता इस बिल को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। यह स्थिति पार्टी के लिए आंतरिक चुनौती पेश कर सकती है, क्योंकि विरोध का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें