फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों की मौत की सूचना पर तुरंत पहुचेंगी रैपिड रिस्पांस टीम, 18 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के बाद बर्ड फ्लू के खतरे की आशंका को देखते हुए में जिले में सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए 18 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गईं हैं। कहीं पर पक्षियों की मौत की सूचना पर यह टीमें मौके पर पहुंचकर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगी।
विज्ञापन

वैसे तो यहां पर अभी बर्ड फ्लू को लेकर कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसके पहले ही पशुपालन विभाग इसको लेकर चौकसी बरतना शुरू कर दिया गया है। चिंता की बात ये है कि यहां पर बाहरी पक्षी भी आते हैं। साथ ही पोल्ट्री फार्म भी संचालित किए जा रहे हैं।
ऐसे में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.गजेंद्र प्रताप सिंह ने 18 ब्लॉकों में एक-एक रैपिड रिस्पांस टीमें गठित कर दी गई हैं। रिस्पांस टीम में एक डॉक्टर समेत चार कर्मियों का स्टाफ शामिल किया गया है। यह टीम अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखेगी। कहीं पर पक्षियों की मौत की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां आते हैं विदेशी पक्षी
सलोन में समसपुर पक्षी विहार है। सर्दी में यहां पर साइबेरियन पक्षी आते हैं। ऐसे में रैपिड रिस्पांस टीम को निर्देश है कि समसपुर पक्षी विहार पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि कहीं पर भी पक्षियों की मौत के मामले सामने आएं तो उसे गंभीरता से लिया जाए। इसके अलावा शहर के इंदिरा उद्यान समेत अन्य पार्कों में आने वाले पक्षियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैैं।
बर्ड फ्लू को लेकर जिले में सतर्कता बरते हुए रैपिड रिस्पांस टीमें गठित कर दी गईं हैं। यह टीमें जिले में संचालित पोल्ट्री फार्म के अलावा समसपुर पक्षी विहार समेत अन्य पार्कों में आने वाले पक्षियों पर नजर रखेंगी। कहीं पर किसी पक्षी की मौत होती है तो सूचना पर पहुंचकर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला आईवीआरआई, इज्जत नगर बरेली को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ.गजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें