फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 20 Nov 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बहादुरगंज गांव निवासी इरशाद (22) अपने दोस्त सलमान (20) के साथ बाइक से बुधवार सुबह नहर तिराहे पर नाश्ता लेने गए थे। लौटते समय सामने से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई। वहीं घायल सलमान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक गहरे दोस्त थे। वह दोनों मुंबई में कारपेंटर की दुकान में काम करते थे। हाल ही में दोनों घर आए थे। बेटे की मौत होने की खबर सुन पिता नबी, मां रिजवाना बानो, भाई रिजवान, निसार और मो. हसन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद से चालक फरार है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें