फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो की मौत

Wed, 15 Mar 2017 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों किसी काम से बाइक से बछरावां जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हुए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया। दोनों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाए थे।

उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के भटौली गांव का रहने वाला सूरज (15) यहां बछरावां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा सरायं उमर गांव अपने मामा अयोध्या प्रसाद (40) के घर आया था। दोनों बुधवार को किसी काम से बाइक सवार होकर बछरावां जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों जैसे ही गांव पार करके हाईवे पर पहुंचे, बांदा की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से कुचल कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि चालक मौके से भाग गया। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। दोनों हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें