फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था अन्यथा शायद उसकी जान बच जाती। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमखेड़ा मजरे बाला निवासी बाबूलाल (40) बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे शेषपुर समोधा गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में गया था। शादी से लौटते समय चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर रैन गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर के बाएं हिस्से में चोट आने से बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बाबूलाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बाइक सवार हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें