फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता की गई जान, पुत्र जख्मी

विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में घायल राज का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : बछरावां सीएचसी में घायल राज का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बछरावां। बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेड़ा गांव के पास सामने बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र राज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम टीका धामापुर थाना दरियाबाद बाराबंकी निवासी दिनेश कुमार (50) अपने बेटे घायल राज (25) के साथ बाइक से उन्नाव के ग्राम करदहा में अपने रिश्तेदार के घर में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तिलेंडा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राज की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक बहुत तेज गति से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे राज ने हेलमेट नहीं लगा रहा था। वहीं उनके पिता दिनेश बाइक में पीछे बैठे थे।
विज्ञापन

कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पुलिस को अभी तक इस घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। हालांकि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें