फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रोड रोलर से टकराई बाइक, मिस्त्री की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। सड़क पर खड़े एक खराब रोड रोलर से टकराकर एक बाइकसवार की मौत हो गई। भदोखर इलाके में शुक्रवार की रात हुए इस हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में शहर से परशदेपुर को जोड़ने वाली रोड़ का डामरीकरण किया जा रहा है। खराबी आने के कारण रोडरोलर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया था। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे रायबरेली शहर खालीसहाट सुरजूपुर निवासी एसी मैकेनिक आकाश सोनकर (19) साथी जवाहर विहार कॉलोनी मलिकमऊ निवासी विकास शुक्ल (18) के साथ बाइक से परशदेपुर की तरफ से रायबरेली जा रहे थे।

कैथन का पुरवा के पास खड़े रोड रोलर से बाइक टकरा गई। इससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे विकास को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। भदोखर थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें