फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ई रिक्शा से टकराई बाइक, युवक की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 13 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में पंडित के पुरवा-भटपुरवा के पास शनिवार रात ई रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए और बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार रात को एक ई रिक्शा सवारियां लेकर जगतपुर से पारी की ओर जा रहा था। पंडित के पुरवा-भटपुरवा के पास सामने से आ रही बाइक से वह टकरा गया। हादसे में ई रिक्शा सवार पारी निवासी सालिकराम (75), सुल्तानपुर के बढ़वा ऊंचगांव बालीगंज निवासी रामबहादुर (60), भटपुरवा निवासी अमरेंद्र कुमार (55), पारी निवासी पूनम (38) और हरपुर हल्ला निवासी राजमणि पांडे का 17 वर्षीय पुत्र कुश कुमार पांडे घायल हो गए। बाइक चालक पूरे मोती निवासी कुलदीप (32) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने बाइक चालक कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी वागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हुई है। पांच लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें