फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Sun, 26 Apr 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। उन्नाव हाईवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। शनिवार को अपने साथी को होमगार्ड की परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया गया। जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना कुंभडौरा गांव के पास की है। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के गुंडा रसूलपुर गांव निवासी शैलेंद्र (28) अपने दोस्त और अनुज (18) के साथ कानपुर में होमगार्ड की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।


राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से अनुज के एम्स रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा अनुज हेलमेट पहने था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों डिवाइडर पर से टकरा गए। इससे अनुज की छाती का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों में एक को एम्स रेफर किया गया है और दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें