फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कंबाइन मशीन से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत, पिता जख्मी

Mon, 03 Nov 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। कंबाइन मशीन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक मशीन से टकरा गई जिससे बाइक सवार मां और बेटे की माैत हो गई और पिता जख्मी हो गए। छतोह-गांधीनगर मार्ग पर शनिवार सुबह हुए हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कंबाइन मशीन के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नसीराबाद के ओलीपुर मजरे संडहा गांव निवासी नीलेश कुमार (14) अपने पिता शेषपाल (42) और मां निर्मला (40) के साथ डीह थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव बाइक से रविवार सुबह रिश्तेदारी में जा रहा था। छतोह-गांधीनगर मार्ग पर जानकी देवी पब्लिक स्कूल के पास कंबाइन मशीन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर मशीन से जा टकराई।

हादसे में बाइक चला रहे नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां व किसान पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निर्मला की भी मौत हो गई। वहीं पिता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि हादसे के बाद कंबाइन मशीन चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसे पकड़ लिया गया। कंबाइन मशीन को भी कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
ग्रामीणों के अनुसार नीलेश बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यदि हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती।

परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़
मां और बेटे की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची घर में चीख-पुकार मच गई। बड़े भाई दिलीप वर्मा और बहन अमीशा बिलख पड़े। इस घटना से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की आंखें भी नम हैं। मृतक नीलेश घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें