फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक में घुसी बाइक, दो लोगों की मौत

Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हादसे के बाद सीएचसी में रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। बरवलिया चौराहे के पास बीती मंगलवार रात एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत बता दिया। सीएचसी पहुंचे परिजन शवों को देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन


लालगंज के पूरे मिश्रन मजरे जमुवावा निवासी लोधेश्वर कुशवाहा (52) पुत्र बिंदादीन अपने गांव के नीरज मिश्रा (38) पुत्र हिंसित के साथ बाइक से गुरुबक्सगंज के सहजौरा गांव में बरात में शामिल होने आए थे। वहां से रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बरवलिया चौराहे के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला और सीएचसी खीरों पहुंचाया। वहां डॉक्टर मनोज मिश्रा ने घायल लोधेश्वर और नीरज को मृत घोषित कर दिया। बाइक नीरज चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए थे। जानकारी मिलते ही गांव से बच्चन मिश्रा, महेश कुशवाहा के साथ ही मृत लोधेश्वर कुशवाहा की पत्नी माया, पुत्री अंजली, जूही, अंकिता पुत्र सौरभ तथा छोटे भाई दुर्गेश पहुंचे।
विज्ञापन


पति के शव को देखते ही माया बेहाल हो गई। माया ने बताया कि उनके पति अपने बहनोई के गांव मदुरी थाना लालगंज से सहजौरा गांव आई बारात में शामिल होने के लिए नीरज मिश्रा के साथ निकले थे। घटना में मृत हुए नीरज मिश्रा की मां उषा देवी, पत्नी अनामिका, पुत्री मानसी (17), सोना (15), माही (13), भाई धीरज, सूरज भी सीएचसी में बिलखते रहे।

सीएचसी के डॉक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12:05 पर एम्बुलेंस से दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया था। उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


अंधेरे में खड़ा था ट्रक, चालक का पता नहीं
खीरों। लालगंज गुरुबक्शगंज मार्ग पर बरवलिया चौराहे के पास मंगलवार रात जिस ट्रक में बाइक घुसी थी, उसके चालक का पता नहीं लगा है। लोगों का कहना है कि ट्रक सड़क पर खड़ा था। रात होने के बाद भी कोई पॉर्किंग लाइट नहीं जल रही थी। अंधेरे में बाइक चालक ट्रक को नहीं देख सके और हादसा हो गया। यदि ट्रक चालक ने पार्किंग लाइट जलाई होती तो दुर्घटना न होती। बताते हैं कि ट्रक चालक मनमाने तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं। पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें