फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक युवक की मौत... जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 02 Mar 2025 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरवालों को सूचना दी। खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। बताया गया कि चारों युवक बरात जा रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


पूरे हिंदू मजरे अलाईपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी निवासी कुलदीप (21), कृपाशंकर (20), नीरज (16) पुत्रगण हरिशचंद्र और विजय (21) पुत्र रामफेर एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर बरात जा रहे थे। 

रास्ते में शिवगढ़ मार्ग पर टूक गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर लगे 33केवी के खंभे से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


चारों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन युवकों का प्राथमिक उपचार करके हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि परिजनों को जानकारी दी गई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें