फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपगंज को हराकर स्टेडियम का शील्ड पर कब्जा

Sun, 01 Nov 2015 01:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बालिका वर्ग में स्टेडियम बी की टीम ए को शिकस्त देकर विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास ने पुरस्कृत किया। कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन उपाध्यक्ष हाजी सलामतउल्ला खां ने किया। पहला मैच स्टेडियम और विबग्योर के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम 2-0 से जीत हासिल की।

इसके अलावा जीआईसी डीह ने न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन मुराईबाग, स्टेडियम ने एमपीएसी रायबरेली, भूपगंज ने मानपुर, घुरवारा ने बीएसएसपी रायबरेली, खीरों ने एनपीएस रायबरेली, स्टेडियम ने जीआईसी और एनपीएस ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली को शिकस्त दी।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में स्टेडियम ने मुराईबाग और भूपगंज ने खीरों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्टेडियम ने 2-0 से भूपगंज को शिकस्त दी। कोच शशिकांत, मनोज गौतम, शैलेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई।

इसमें स्टेडियम, रायन इंटरनेशनल स्कूल, हेमकुंड पब्लिक स्कूल, सेंट पीटर्स पब्लिक स्कूल, गोपाल सरस्वती आदि विद्यालयों के 150 खिलाड़ी शामिल हुए।

बालक वर्ग में अक्षर, राकेश, रौनक, समावक्ष भट्ट, ऋषभ सेन, यशवर्धन सिंह, जबकि बालिका में अनुष्का, नेहा यादव, इशिका, नेहा मिश्रा ने गोँल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


देर शाम तक प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ी जोर आजमाइश करते रहे। निर्णायक की भूमिका मानवेंद्र, अमित, शिवनंदनी, विमलेश, विवेक ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें