फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एडीओ व 11 वीपीओ को कारण बताओ नोटिस

Sun, 01 Nov 2015 01:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा प्रिया सॉफ्ट के तहत फीडिंग कराने में लापरवाही बरतने वाले छह एडीओ पंचायत को भी नोटिस जारी किया गया हैं।
विज्ञापन


जिले के लोहिया और गंगा के किनारे स्थित गांवों में 10,699 प्रसाधन कक्ष बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायतों को नौ करोड़ रुपये भी दिए गए हैं। लेकिन अब तक मात्र 4,900 प्रसाधन कक्ष ही बनवाए गए हैं।

गंगापुर कमवा, अहोरा रामपुर, धमधमा, टीकर अगाचीपुर, गौरा हरदो, रंजीतपुर, डिघिया, बरौंडी, चौपुरा, ओनई जंगल और कोटवा मदनियां गांव में प्रसाधन कक्षों की प्रगति बेहद धीमी है।
विज्ञापन


मामले में डीपीआरओ ने संबंधित गांवों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। प्रसाधन कक्षों के निर्माण का काम शुरू न कराने के संबंध में जवाब देने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा जगतपुर, छतोह, शिवगढ़, बछरावां, हरचंदपुर और अमावां ब्लॉक में प्रिया सॉफ्ट की फीडिंग पूरी न कराने पर एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. संजय यादव ने बताया कि लापरवाही करने वाले एडीओ और वीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें