फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उत्कृष्ट कार्य के लिए बीसी सखियों को किया सम्मानित

Sat, 24 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीसी योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर हरचंदपुर में समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालीं बीसी सखियों को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसमें करीब 450 बीसी सखियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के आंचलिक प्रमुख व महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीसी सखी व बीसी योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाया है। इन बैंकिंग प्रतिनिधियों के समर्पण और प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को वित्तीय समावेशन का लाभ मिला है। साथ ही उनसे भविष्य में और भी अधिक सक्रियता से कार्य करने और सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख शैलेंद्र सिंह व उप क्षेत्रीय प्रमुख रंजन कुमार ने बीसी सखियों के योगदान को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रमुख शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बीसी सखियों ने वित्तीय सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर मिल एरिया शाखा के प्रबंधक मुकेश सिन्हा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें