फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसवारा पीजी कॉलेज जीता उद्घाटन मैच

Thu, 17 Dec 2015 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन मैच बैसवारा इंटर कॉलेज (स्काई ब्ल्यू जर्सी) और बैसवारा पीजी कॉलेज (नीली जर्सी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


खेल के पहले हाफ के 22वें मिनट में बैसवारा पीजी कॉलेज टीम के खिलाड़ी आशीष सिंह ने मध्य रेखा से गेंद को नियंत्रित करते हुए एकल प्रयास से बैसवारा इंटर कॉलेज की टीम पर पहला गोल कर दिया।

उसके बाद खेल के मध्यांतर तक कोई भी टीम किसी पर गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद बैसवारा पीजी कॉलेज टीम के खिलाड़ी आशीष सिंह, संजय व सतीश ने तीन गोल करके अपनी टीम को 4-0 से विजयश्री दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में मुख्य निर्णायक प्रकाश कुमार, सहायक निर्णायक रामेश्वर, साइड निर्णायक राकेश व संतोष रहे। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, उमेशचंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. मेजर निर्मलनाथ सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली, स्पोर्ट्स हॉस्टल फतेहपुर, टाउन क्लब लालगंज और बैसवारा पीजी कॉलेज के बीच मैच खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें