फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नई पोर्टिको बनाने के लिए कराई घेराबंदी

Mon, 31 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन में मुख्य भवन के मेन गेट पर नई पोर्टिको बनेगी, जिसकी लंबाई ज्यादा होगी। चौड़े रास्ते भी बनेंगे। पहले से बनी पुरानी पोर्टिको का काफी हिस्सा ढहा दिया गया है और सामने बनी फुलवारी उजाड़ दी गई है। जितनी जगह पर पोर्टिको बननी है, उतनी जगह घेराबंदी करा दी गई है। एक महीने के भीतर नई पोर्टिको बनाने की तैयारी चल रही है। इसीलिए काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहर का रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में चयनित है, जहां पुनर्विकास कार्य चल रहा है। स्टेशन भवन में मुख्य प्रवेश द्वार एक पखवारे से भी अधिक समय से बंद है। वजह यह कि पोर्टिको ढहाने का काम शुरू कराया गया था। इसके लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। पुरानी पोर्टिको का काफी हिस्सा ढहा दिया गया है। सामने छोटी फुलवारी बनी थी, जिसे लोहे की रेलिंग से घेरा गया है। रेलिंग हटाने के साथ फुलवारी पूरी तरह उजाड़ दी गई है।

अब नई पोर्टिको बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई बढ़ाई जाएगी। इससे स्टेशन भवन के प्रवेश द्वार के पास चौड़ा रास्ता बन सकेगा। पोर्टिको बनने के बाद सामने वाली खाली जगह पर गार्डन विकसित किया जाएगा। इस काम को पूरा करने में एक महीने लग सकते हैं। तब तक स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार से आवागमन बंद रहेगा। गति शक्ति के वरिष्ठ कार्य अभियंता अभिषेक मिश्र का कहना है कि काम जल्दी पूरा कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें