फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: श्रम कानूनों के बदलाव से नाराज बैंककर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान रेलवे स्टेशन रोड ​स्थित बैंक में प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
विज्ञापन
रायबरेली। भारत सरकार के श्रम कानूनों में बदलाव से नाराज बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने कार्य बहिष्कार किया। भारतीय स्टेट बैंक छोड़कर अन्य सभी बैंकों के कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलित दिखे। हालांकि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर बैंकों के कामकाज पर ज्यादा नहीं दिखा। अधिकारियों की मौजूदगी में बैंकों में कामकाज हुआ।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलामंत्री अयाज अहमद की अगुवाई में बैंकों के कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलामंत्री ने कहा कि नए श्रम कानूनों के जरिए हम लोगों के हक छीनने का प्रयास किया गया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बैंकों में भर्ती किया जा रहा है। जिलामंत्री ने बताया कि यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौैदा, पंजाब नेशनल समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार में शामिल हुए। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार की मनमानी कतई नहीं चलने दी जाएगी। इस मौके पर गंगा प्रसाद, सुधीर पाल, अशोक सोनकर मौजूद रहे।
एलआईसी के कर्मचारी भी हक के लिए गरजे
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय के कर्मचारियों ने भी भारत सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और कामकाज ठप रखा। बीमा कर्मचारी संघ फैजाबाद डिवीजन संघ के मंडल संयुक्त सचिव अवधपाल सिंह, शाखा प्रथम महामंत्री श्रेयम पांडेय ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव करके सरकार ने कर्मचारियों के साथ कुठाराघात किया है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। इस मौके पर शाखा द्वितीय महामंत्री नितिन कुमार शुक्ला के अलावा चंद्रप्रकाश मिश्रा, लोकेश मिश्रा, सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें