फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बैंककर्मी ने डकार लिए किस्त के 1.95 लाख

Thu, 31 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर में संचालित बंधन बैंक से लोन लेने वाले लोगों से किस्त वसूलने के बाद जमा नहीं की गई। पैसा समय से जमा न होने पर बचत खाते से पैसा कटने लगा तो खाताधारक बैंक पहुंचे और जानकारी की। मामले में बैंक के एरिया मैनेजर ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




गाजीपुर के असर गांव थाना करीमुद्दीनपुर के संजय तिवारी पुत्र प्रभुनाथ तिवारी निवासी जगतपुर में बंधन बैंक की ब्रांच में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को संजय ने तहरीर देते हुए रिलेशनशिप ऑफिसर अभिषेक सिंह निवासी गोधरा थाना बसंत खेड़ा जनपद फतेहपुर पर खाताधारकों से पैसा वसूलने के बाद जमा नहीं करने का आरोप लगाया।

मैनेजर ने बताया कि बैंक से ऋण लेने वाले 93 लोगों से अभिषेक हर माह किस्त के रूप में पैसे वसूल लेते थे, लेकिन जमा नहीं करते थे। पैसा समय पर जमा नहीं हुआ तो खाताधारकों के बचत खाते से पैसे कटने लगे। पैसे कटने का संदेश मिला तो लोगों ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई। 16 जुलाई को आरोपी कर्मचारी अपने घर गया और इस्तीफा भेज दिया। बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए शाखा प्रबंधक राघयेंद्र सिंह ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया।
विज्ञापन


इधर, बैंक में ऑडिट कराई गई तो घपला सामने आ गया। 93 लोगों से 1,97,290 रुपये लिए गए, लेकिन खाते में जमा नहीं किए गए। एरिया मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया है कि एरिया मैनेजर की तहरीर पर रिलेशनशिप ऑफिसर अभिषेक सिंह पर गबन का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें