रायबरेली। रायबरेली डिपो परिसर में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कंट्रोल रूम से निगरानी शुरू कर दी गई है। परिसर में मोटरसाइकिलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
डिपो परिसर में काफी पहले से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन रखरखाव के कारण ये कैमरे काम नहीं कर रहे थे। खासकर कैश काउंटर के पास लगा कैमरा भी काम नहीं कर रहा था। आरओ भी साफ पानी नहीं दे रहा था। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, इसके बाद डिपो प्रशासन हरकत में आया।
टीम को बुलाकर सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा दिया गया है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक सुरेश यादव कैमरों के माध्यम से पूरे परिसर की निगरानी कर रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में लगे सभी सीसीटी कैमरों को ठीक कराकर सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।