फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन छज्जा ढहा, राजगीर की मौत

Mon, 03 Aug 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार को निर्माणाधीन छज्जा भरभराकर ढह गया। इससे मलबे में दबकर राजगीर की मौत हो गई, जबकि अन्य श्रमिक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


राजगीर को जिला अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजगीर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

सरेनी के मोहनपुर गांव निवासी जगदीश (35) राजगीर था। सोमवार को गांव के ही पुसू अग्निहोत्री के घर में छज्जा बना रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर ढह गया।

इससे जगदीश मलबे में दब गया, जबकि अन्य श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद मलबे से जगदीश को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान शशिकांत अवस्थी ने बताया कि छज्जा ढहने से राजगीर की मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री, बेटा वैभव (4), छोटू (एक) और बेटी खुशबू (2) को छोड़ गया है। एसओ आरके सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें