फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदहाल सड़कें नवंबर तक हो जाएंगी दुरुस्त

Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गदागंज क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क।
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। जिले में करीब 400 सड़कें खस्ताहाल हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। विभाग को बजट आवंटित होने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। नवंबर तक सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन


खंड के अभियंताओं के खींचतान की वजह से यहां सड़कों की मरम्मत का काम विलंब से शुरू कराया गया। जिले में करीब 1800 सड़कें हैं। इनसे प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। बारिश में जलभराव और ओवरलोड वाहनों के आवागमन से 400 से ज्यादा सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हाे गए हैं। बदहाल सड़कों की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस बार सितंबर में बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करने में देरी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर सड़कें खराब हुई हैं। बारिश में सड़कों पर जलभराव से सड़कें खस्ताहाल हो गई। जिन स्थानों पर जल निकासी की सुविधा है, वहां पर सड़कें कम खराब हुई हैं।
विज्ञापन



कार्तिक पूर्णिमा से पहले दुरुस्त होंगी सड़कें
जिले में इस बार कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है। डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी क्षेत्र के गंगा तटों पर श्रद्धालु स्नान करने जाते हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी न झेलनी पड़ी। इसके लिए गंगा घाटों को जोड़ने वाली सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि श्रद्धालुओं को आने-आने में परेशानी झेलनी न पड़े। इसके लिए घाटों को जोड़ने वाली सड़कों की सबसे पहले मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें