फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर में बदहाल सड़कें होंगी दुरुस्त

Mon, 10 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर में बदहाल सड़क से निकलते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। बदहाल मार्गों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलेगी। इसी माह शहर में सड़कें बनने और इंटरलाॅकिंग का काम शुरू होगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शासन से नौ करोड़ 23 लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में सड़कें बनवाने का कार्य भी कराया जाता है, ताकि खस्ताहाल सड़कों की वजह से प्रदूषण न बढ़े। शहर में कई मार्ग हैं, जो खस्ताहाल हैं। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार खस्ताहाल मार्गों की वजह से लोग घायल हो जाते हैं।

शासन से बजट मिलने के बाद पालिका ने पक्की सड़कें और इंटरलाॅकिंग लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित कर लिया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।


ये होंगे कार्य
सुरजूपुर रामलीला मैदान से बंधा मार्ग से शिव मंदिर तक इंटरलाकिंग व चुनाई कार्य, अमरेशपुरी में इंटरलाॅकिंग व साइड चुनाई, पहलवान वीर बाबा में डामर रोड, खालसा चौक से अंबेडकर मूर्ति तक डामर रोड, मलिकमऊ कॉलोनी में इंटरलाकिंग व चुनाई, राजकीय कॉलोनी से महानंदपुर तक इंटरलाॅकिंग व चुनाई, गोरा बाजार में इंटरलाॅकिंग व चुनाई, इंदिरा नगर क्राॅसिंग से बरगद चौराहा तक डामर रोड, बस स्टाप से दीवानी गेट नंबर तीन तक इंटरलाॅकिंग व चुनाई, आईटीआई फैक्टरी में डामर रोड, रायबरेली-सुल्तानपुर रोड ओवरब्रिज से भवानी पेपर मिल तक डामर रोड समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन...
शहर में पक्की सड़कें बनवाने के अलावा इंटरलाॅकिंग व चुनाई का कार्य कराया जाएगा। इसी माह कार्य शुरू हो जाएंगे। शहर की अन्य खस्ताहाल सड़कों के मरम्मत के लिए भी जल्द बजट मिलने पर मरम्म कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें