फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचें, खुशी से मनाएं दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिले के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व मनाने के साथ ही सभी लोग खुद को कोरोना से भी बचाएं। कोरोना से बचाव के प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर पर्व मनाएं। पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, जिससे जिले को प्रदूषण से मुक्त रखने में सहायता मिले। सभी लोग खुशी से दिवाली का त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। सावधानी का विशेष ध्यान रखें और अपनों की कद्र करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के संसाधनों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। दिवाली हर घर में खुशी लाए। यही कामना है। लोग प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के प्रयोग से बचने का प्रयास जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें