फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक टकराने से पलटा ऑटो, युवक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेंडा गांव के पास हादसे में क्ष्रतिग्रस्त बा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बछरावां। क्षेत्र में शनिवार शाम करीब तीन बजे ऑटो से बाइक टकरा गई। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। सभी होली मिलने के लिए नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जा रहे थे।
विज्ञापन


बछरावां इलाके के सेहगों पश्चिम के विनीत कुमार (27), चेतन कुमार (24), सेहगों तमनपुर के दीपक (19) एक ही बाइक पर तिलेंडा से बछरावां की ओर आ रहे थे। बछरावां के नया लखन का पुरवा के सुशील (61), बछरावां कस्बा की पायल (1), शिवानी (19), साइनाबानो (30) समेत सात लोग ऑटो पर सवार होकर बछरावां से शिवगढ़ की तरफ जा रहे थे।

बांदा बहराइच मार्ग के तिलेंडा गांव के पास ऑटो से बाइक टकरा गई। टक्कर जोरदार होने से ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां बाइक सवार घायल विनीत कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन



वाहन की टक्कर से युवती की मौत
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात बछरावां-मौरावां हाईवे पर छोटकवा खेड़ा गांव के पास बांदा जिले के हरिया बिसंडा की लक्ष्मी (19) पुत्री इंद्रजीत की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। लक्ष्मी क्षेत्र के एक भट्ठे पर मजदूरी करती थी। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

सड़क पार कर रहे पुजारी की हादसे में मौत
सतांव (रायबरेली)। भदोखर इलाके के बन्नावां के बाबा बिहारी गिरि (70) किलौली चौराहा स्थित शिव मंदिर में पुजारी थे। बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पार करते समय बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। इसमें बाबा बिहारी गिरि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भाग निकला। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


होली पर घायल हुए 100 लोग

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को खासी अफरातफरी रही। वजह होली पर जिलेभर में 100 से ज्यादा लोग सड़क हादसे में घायल हुए। ज्यादातर हादसे नशा करने की वजह से हुआ। कहीं आपस में बाइकें टकराई तो कहीं अज्ञात वाहनों की टक्कर होने से हादसे हुए। इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ. सलीम ने बताया कि हादसों में 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। ज्यादातर घायलों ने नशा कर रखा था। सभी की मलहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें