हरचंदपुर (रायबरेली)। कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक से एक लाख रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है।
ऑडियो हरचंदपुर सीएचसी के आरबीएसके के एक चिकित्सक का बताया जा रहा है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू करा दी है।
गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कस्बे के ही एक मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। रुपये न देने पर कार्रवाई की चेतावनी तक दी जा रही है।
ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो हरचंदपुर सीएचसी के आरबीएसके के चिकित्सक का है।
मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू करा दी है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉक्टर का ऑडियो बताया जा रहा है। सत्यता की जांच के बाद ही मामले में आगे निर्णय लिया जाएगा।