फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, युवती की अंगुली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम कूड़ा फेंकने के विवाद में विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई एक युवती की अंगुली कट गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के फैजूलाल का पुरवा गांव में सोमवार शाम सुरेश दरवाजे की सफाई के बाद निकले कूड़े को फेंकने गया था। इसी बात को लेकर विपक्षी अमित कुमार से कहासुनी होने लगी। विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि विपक्षियों ने सुरेश को पीटना शुरू कर दिया।
चीख-पुकार सुन बीच-बचाव करने आई उसके साली की बेटी नीलू के ऊपर भी विपक्षियों ने हमला कर दिया। इससे युवती की अंगुली कट गई। घायल अवस्था में दोनों कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों का पीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर आरोपी अमित, राकेश, सिम्मल और जगत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ा भी गया है, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें