खेल निदेशालय की कोशिश के बावजूद जिले में खिलाड़ी नहीं मिल रहे हैं। दूसरे दिन ट्रॅायल में महज एथलेटिक्स और फुटबॉल के लिए ही खिलाड़ी शामिल हुए।
इस दौरान सभी का टेस्ट हुआ। वहीं बाक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन और टीटी के लिए कोई नहीं पहुंचा। खेल निदेशालय की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रॉयल 4 फरवरी से चल रहा है।
पहले दिन जहां तैराकी, जिम्नास्टिक और कुश्ती के लिए कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। सर्वाधिक खिलाड़ी हॉकी में ही पहुंचे। वहीं दूसरे दिन दोपहर तक 20 खिलाड़ी पहुंचे।
इसमें अंडर- 15 बालक वर्ग एथलेटिक्स और फुटबॉल के लिए 10-10 खिलाड़ियों ने फिजिकल टेस्ट हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो, हॉकी कोच संतोष कुमार, एथलेटिक्स कोच अनिल सिंह ने सभी खिलाड़ियों का टेस्ट लिया।
वहीं अंडर-15 बालक वर्ग बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन और टीटी के लिए को कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। जिला क्रीड़ा अधिकारी का कहना है कि ट्रॉयल के लिए विद्यालयों में इसकी सूचना दी गई थी।
एथलेटिक्स में अतुल प्रताप, रितिक, आसिफ, अविनाश, गुलाब, सौरभ चौधरी, ज्ञान बहादुर, फुटबॉल में वरुण, यश प्रताप सिंह, युवराज, अविनाश कुमार, अनुराग सिंह, आशु, संजीत कुमार, अंबुज, पुष्पेंद्र आदि खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें चयनित खिलाड़ी सात फरवरी को मंडलीय ट्रॉयल में शामिल होंगे।