फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 पीठासीन अधिकारियों समेत 160 पर एफआईआर के आदेश

Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को लालगंज, सरेनी, खीरों और डलमऊ में मतदान कराने के लिए ब्लॉकों में पहुंचने के आदेश दिए गए थे। लेकिन ये कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बीएसए, डीआईओएस, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

पहले चरण का मतदान 9 अक्तूबर को हो रहा है। पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के बाद गुरुवार को संबंधित ब्लॉकों में पहुंचकर मतदान कार्य में सहयोग करने के आदेश दिए गए थे।

लेकिन गुरुवार को 160 कर्मचारी ब्लॉकों में आदेश के बाद भी नहीं पहुंचे। इसमें 26 पीठासीन अधिकारी, 42 प्रथम मतदान अधिकारी, 63 द्वितीय मतदान अधिकारी और 29 तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ सीडीओ ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 और कर्मचारी आदर्श आचार संहिता 1956 के तहत एफआईआर कराने के आदेश बीएसए, डीआईओएस, सीएमओ, जल निगम, नलकूप खंड के अधिकारियों को दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें