फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दावेदारों ने खरीदे परचे, आज होगा नामांकन

Fri, 17 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों को लेकर दावेदारों ने परचे खरीदे गए। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया होगी। वकील अपना अगवा चुनने को लेकर बेताब दिख रहे हैं। सुबह सेंट्रल बार सभागार में परचों की बिक्री शुरू हुई। अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के संभावित दावेदार परचे खरीदे गए।खास बात ये है कि एक पद पर कई दावेदार ताल ठोकने के लिए परचे खरीदे।
विज्ञापन

अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए अधिक मारामारी दिख रही है। हालांकि नामांकन पत्र जमा करने के बाद ही स्थिति सामने आएगी कि किस पद पर कितने दावेदार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव जीतने के लिए संभावित दावेदार कचहरी में वकीलों से मिलकर समर्थन जुटा रहे हैं। चुनाव की जिम्मेदारी एल्डर्स कमेटी को सौंपी गई है। चुनाव प्रभारी डीपी पाल को बनाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 और 17 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। मतदान 25 जुलाई, जबकि मतगणना 26 जुलाई को होगी। शपथ ग्रहण समारोह एक अगस्त को होगा। एल्डर्स कमेटी के सदस्य राम बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें