फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आशा कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन कर किया कार्य बहिष्कार

Tue, 16 Dec 2025 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार सीएचसी में मंगलवार को प्रबंधन करते आशा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य कर्मचारी का दर्जा व बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार सीएचसी परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार पर कार्यकर्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन



ऊंचाहार ब्लाॅक क्षेत्र में 131 आशा कार्यकर्ता बतौर स्वास्थ्यकर्मी काम कर रही हैं। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनको छह माह से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आशा वर्कर्स यूनियन, समृद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन की ओर से कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को सीएचसी में विरोध प्रदर्शन किया गया।
संगठन की जिलाध्यक्ष गीता मिश्र ने बताया कि आशा से टीकारण, प्रसव, दस्तक अभियान जैसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ड्यूटी कराई जा रही। अवकाश के दिन भी काम करना पड़ता है। इसके बाद भी समय पर मानदेय नहीं मिलता। ब्लाॅक अध्यक्ष ममता पाल ने कहा कि जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक काम का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर कुसुम मौर्य , मीना, राजपूती, ऊषा देवी, सुलोचना मौर्य, आशा कुमारी, विनीता, कमला देवी व रीता सिंह मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें