फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में बवाल

Thu, 25 Feb 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार को बवाल हो गया। एक एजेंट को दौड़ा-दौड़ाकर असलहों की बट से पीटा गया।
विज्ञापन


ब्लड ग्रुप की जांच की बात को लेकर हमलावरों ने हमला बोला। हमले में एजेंट घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इस घटना से काफी देर तक अफरातफरी रही।

सूचना पर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अंबेडकरनगर निवासी सनी मिश्रा एआरटीओ कार्यालय में एजेंट है।
विज्ञापन


शाम को कुछ लोगों से उसका ब्लड ग्रुप की जांच को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर असलहों से लैस हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। असलहों की बट से जमकर पिटाई करके उसे घायल कर दिया।

कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारी यह सब देखते रहे, लेकिन किसी ने इसका विरोध करने की जहमत नहीं उठाई। एजेंट की पिटाई करने के बाद हमलावर भाग गए।

यही नहीं कार्यालय में तैनात सिपाही भी मूकदर्शक ही बने रहे। सूचना पर मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।

घटना के पीछे बताया जा रहा है कि एजेंट सनी मिश्रा एक सरकारी कर्मचारी के साथ लाइसेंस की रसीद काटता था। कुछ लोग लाइसेंस बनवाने गए तो उसने पहले ब्लड ग्रुप की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर उनका कहना था कि पहले रसीद काटो और फिर ब्लड ग्रुप की जांच लाएंगे। इस पर एजेंट ने रसीद काटने से मना कर दिया, जिस पर विवाद हो गया।

एजेंट का सरकारी दफ्तर में किसी सरकारी कर्मचारी के साथ काम करना गलत है, फिर भी कमाई के चक्कर में सरकारी कर्मी इस तरह का काम करते रहते हैं।

मिल एरिया थानेदार अशोक कुमार सिंह का कहना है कि कार्यालय के क्लर्क राम औतार पाल के सहायक के रूप में सनी मिश्रा कार्य करता है। लाइसेंस की रसीद काटने के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है।

कोड़रस गांव के धर्मेंद्र और डिडौली के सोनू के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें