फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहरी मलिन बस्तियों में खुले आरोग्य मंदिर

Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर में संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में 15 से 20 हजार की आबादी वाली मलिन बस्तियों व असेवित मोहल्लों में अब लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आठ अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए गए हैं। आरोग्य मंदिरों में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएमओ व अन्य अधिकारियों ने आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि शहर की मलिन बस्तियों रानानगर, अहियारायपुर, चतुर्भुजबालापुर, धमसीरायपुर, महानंदपुर, जैतूपुर, मोहद्दीनपुर और शक्तिनगर में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित करा दिए गए हैं।

संबंधितों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि मोहल्लों में मरीजों को अब आसानी से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सामान्य ओपीडी, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों का टीकाकरण, परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, आकस्मिक दुर्घटना, ओरल हेल्थ, मानसिक स्वास्थ्य, वृद्धावस्था एवं पेलिटिव केयर, नाक कान आदि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ब्लड से संबंधित 14 प्रकार की जांचे और निशुल्क दवाएं मरीजों को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें