फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सेना में तैनात सैनिक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बेकाबू बाइक सवार ने थल सेना में तैनात सैनिक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सैनिक आसम में तैनात था। पांच दिन पहले वह घर आया था। सैनिक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को सैनिक का डलमऊ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के करकसा ग्राम निवासी एवं पूर्व प्रधान शिवभजन सिंह का बड़ा पुत्र पीयूष सिंह (32) थल सेना में आसाम में तैनात था। पांच दिन पूर्व छुट्टी लेकर वह घर आया था। शाम को वह बाइक लेकर मुराईबाग कस्बा खरीददारी के लिए आया था जहां से घर लौटते समय गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उसे थल सेना के कमांड हॉस्पिटल लखनऊ ले गए जहां उपचार के दौरान फौजी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद थल सेना के अधिकारी फौजी का शव तिरंगे में लपेटकर गंगा तट डलमऊ लाए जहां थल सेना के अधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर अंतिम सलामी देने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पिता शिवभुजा सिंह की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फौजी अपने पीछे पत्नी नीतू सिंह, एक बेटा, एक बेटी, माता चंदा सिंह और पिता शिव भजन को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें