फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। अवैध रूप से संचालित असलहा फैक्टरी पर छापा मारकर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पंडितन खेड़ा मदन टूसी में उदरहरा के जंगल में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का संचालन कई माह से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके शिवाकांत उर्फ मल्हू यादव निवासी पंडितन खेड़ा मदन टूसी को गिरफ्तार किया गया, जबकि पप्पू निवासी मौरावां उन्नाव मौके से भाग गया। इसके पास से 315 बोर के पांच तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें