फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोशालाओं में भूसा उपलब्ध कराने में मनमानी, फर्म ब्लैक लिस्ट

Wed, 18 Mar 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को भूसा उपलब्ध कराने वाली फर्म मेसर्स एंजेल प्राइम सर्विसेज का अनुबंध निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही जमानत राशि 15 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं। पशुपालन विभाग के अफसरों का दावा है कि गोशालाओं में भूसा पूर्ति करने के लिए जल्द नए फर्म को टेंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय की बात करें तो जिले की स्थायी व अस्थायी मिलाकर 95 गोशालाओं में 23 हजार गोवंश संरक्षित हैं। गोवंशों के लिए भूसा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एंजेल प्राइम सर्विसेज को दी गई थी। बताते हैं कि फर्म भूसा पूर्ति नहीं कर पा रही थी। भूसा पूर्ति करने में मनमानी की जा रही थी।

इसकी शिकायतें अफसरों तक पहुंच रही थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीबीओ) डॉ. कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भूसा पूर्ति करने वाली फर्म मेसर्स एंजेल प्राइम सर्विसेज के अनुबंध को निरस्त करते हुए जमानत राशि जब्त की गई। जल्द नया टेंडर कराया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गोशालाओं में भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें